झारखंड में गणतंत्र दिवस : सीएम दुमका में तो जिलों मे मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

  • Jan 22, 2022
Khabar East:Republic-Day-in-Jharkhand-In-CM-Dumka-ministers-will-hoist-the-flag-in-the-districts
रांची,22 जनवरीः

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झारखंड के जिलों में कौन मंत्री किस जिले में ध्वजारोहण करेंगे, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसका ब्यौरा जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में और मुख्यमंत्री उप राजधानी दुमका के गांधी मैदान में ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा इस बार-

मंत्री आलमगीर आलम- पाकुड़

मंत्री रामेश्वर उरांव- लोहरदग्गा

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता- चतरा

मंत्री चम्पई सोरेन- सरायकेला-खरसावां

मंत्री जगरनाथ महतो- बोकारो

मंत्री जोबा मांझी- पश्चिम सिंहभूम

मंत्री बन्ना गुप्ता- पूर्वी सिंहभूम

मंत्री बादल पत्रलेख- गिरिडीह

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर- गढ़वा

मंत्री हफीजुल हसन- देवघर में ध्वजारोहण करेगें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: