पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

  • Dec 12, 2018
Khabar East:West-Bengals-Deputy-Speaker-dies-Chief-Minister-expresses-sadness
कोलकाता,12 दिसंबरः

पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी (80)का निधन हो गया। कोलकाता के एक निजी अस्पातल से रिलीज होने के बाद बुधवार को करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। तीन हफ्ते पहले हैदर अजीज सफवी को निमोनिया हुआ था। 23 नवंबर को उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह लगभग ठीक हो चुके थे। मंगलवार शाम 6 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। बुधवर सुबह करीब 11:30 बजे अचानक उनका निधन हो गया। उपाध्यक्ष के निधन पर मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘विधानसभा के उपाध्यक्ष हैदर अजीज सफवी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। वह बेहद सम्मानित व्यक्ति थे। लंबे समय से हमारे साथ थे। उनकी मौत से मुझे बड़ा नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उनके परिवार, दोस्तों, साथियों और परिजनों के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनकी मौत हमारे लिए बेहद दुखद है, जिसे मानने में कठिनाई हो रही है। लेकिन, इसे मानने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: