दूषित नाश्ता खाने से सुंदरगढ़ में 57 छात्र बीमार

  • Mar 26, 2026
Khabar East:57-Students-Fall-Sick-After-Eating-Contaminated-Snacks-In-Sundargarh
सुंदरगढ़,26 मार्चः

सुंदरगढ़ जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत पंचायत हाई स्कूल लाहंडाबुड़ के कुल 57 छात्रों को स्कूल परिसर में कथित रूप से दूषित नाश्ता खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 9 और 10 के 19 छात्राओं और 38 छात्रों ने सिंगाड़ा बड़ा (समोसा-बरा) नामक नाश्ता खाने के बाद फूड पॉयजनिंग जैसे लक्षण महसूस किए। 57 में से 19 छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 जानकारी के मुताबिक, 11 बीमार छात्रों का इलाज मझापड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि आठ छात्रों को उपचार के लिए सुंदरगढ़ सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 बताया जा रहा है कि छात्रों ने यह दूषित नाश्ता धरुआडीही पुलिस द्वारा आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान खाया था। इस घटना के बाद इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: