बंगालः चुनाव आयोग ने सात अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • Feb 16, 2026
Khabar East:Bengal-Election-Commission-suspends-seven-officials
कोलकाता,16 फरवरीः

चुनाव आयोग ने एसआईआर के काम में शामिल राज्य के सात अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। रविवार को चुनाव आयोग की विज्ञप्ति में कैनिंग पूर्व के दो AERO, सूति विधानसभा के AERO, मयनागुड़ी के एक AERO, फरक्का के एक AERO, शमशेरगंज के एक AERO, डेबरा के AERO को सस्पेंड करने का आदेश देते हुए राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पत्र भेजा है। राज्य CEO ऑफिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार SIR के काम में लापरवाही बरतने, अनियमितता और अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए इन अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले भी राज्य के 4 अधिकारियों के खिलाफ FIR करने का आदेश दिया गया था। काफी समय पहले आदेश देने के बावजूद अब तक FIR न करने की वजह से राज्य की मुख्य सचिव को दिल्ली में तलब किया गया है।

वहीं दूसरी ओर फॉर्म 7 को लेकर भी चुनाव आयोग ने रविवार को नई विज्ञप्ति जारी की है। राज्य के CEO और DEO ऑफिस में अब तक जितने भी फॉर्म 7 जमा हुए हैं, उन्हें आज (सोमवार) तक ERO/AERO को भेजकर निपटारे काम खत्म करना होगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: