कार्तिक पूर्णिमा के लिए पूर्वतट रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन

  • Nov 04, 2025
Khabar East:ECoR-To-Run-Special-Trains-For-Kartik-Purnima
भुवनेश्वर,04 नवंबरः

कार्तिक पूर्णिमा के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व तट रेलवे ब्रम्हपुर और पुरी के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा।

पूर्वतट रेलवे के अनुसार, एक विशेष ट्रेन ब्रम्हपुर से पुरी के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन 4 नवंबर 2025 को रात 8:35 बजे ब्रम्हपुर से रवाना होकर 5 नवंबर 2025 को तड़के 1:30 बजे पुरी पहुंचेगी।

 वापसी में पुरी से ब्रम्हपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलेंगी। पहली विशेष ट्रेन 5 नवंबर 2025 को सुबह 3:00 बजे पुरी से रवाना होकर सुबह 7:15 बजे ब्रम्हपुर पहुंचेगी। दूसरी विशेष ट्रेन उसी दिन सुबह 5:00 बजे पुरी से रवाना होकर सुबह 9:30 बजे ब्रम्हपुर पहुंचेगी।

ये विशेष ट्रेनें कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दौरान पुरी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में मदद करेंगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: