झारखंड भाजपा की नई टीम में नौ उपाध्यक्ष व तीन महामंत्री

  • Mar 29, 2026
Khabar East:Jharkhand-BJPs-New-Team-Includes-Nine-Vice-Presidents-and-Three-General-Secretaries
रांची,29 मार्चः

झारखंड बीजेपी ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में नौ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और नौ मंत्री शामिल हैं। दीपक बंका को पार्टी ने फिर से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं, हेमंत दास कार्यालय मंत्री बने रहेंगे। सूरज चौरसिया को पार्टी ने सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी है। आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा हो गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के द्वारा जारी सूची के अनुसार राकेश प्रसाद एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बनने वालों में नीलकंठ सिंह मुंडा, श्रीमती आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा शामिल हैं। पार्टी ने एक बार फिर गणेश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाकर मुख्य धारा में लाया है। प्रदेश महामंत्री में इसके अलावा अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह शामिल हैं। प्रदेश मंत्री में दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, श्रीमती शालिनी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के हस्ताक्षर से जारी यह सूची भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से तैयार की गई है।

  जानकारी के मुताबिक जल्द ही आने वाले समय में पार्टी के विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी की भी घोषणा की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों की सूची में राज्य के सभी जिलों और जातिगत समीकरण का ख्याल रखा गया है। गौरतलब है कि आदित्य साहू झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी के द्वारा 13 जनवरी को हुए चुनाव के बाद 14 जनवरी को निर्वाचित हुए थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: