पुलिस महकमे को मिला हाईटेक पेट्रोलिंग वाहन

  • Mar 15, 2026
Khabar East:Police-Department-Receives-High-Tech-Patrol-Vehicle
चतरा,15 मार्चः

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दो दिन पहले पुलिस विभाग को 1485 नए वाहन सौंपे हैं। हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर से हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिये नए वाहनों को रवाना किया गया था। इसी कड़ी में चतरा पुलिस को भी हाईटेक पेट्रोलिंग को लेकर 19 चार पहिया और 21 दोपहिया वाहन मिले हैं। मुख्यमंत्री ने 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो पहिया वाहन सभी जिला पुलिस महकमे को सौंपी हैं। इस निमित्त चतरा पुलिस को भी हाईटेक पेट्रोलिंग को लेकर 19 बोलेरो और 21 दो पहिया गाड़ी मिले हैं। हालांकि, दो पहिया वाहन अभी चतरा नहीं पहुंचा है। आवंटन के बाद चतरा समाहरणालय परिसर से सभी चार पहिया वाहनों को एसपी की मौजूदगी में अलग-अलग थानों को सौंप दिया गया है। इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से डायल-112 और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ति के लिए किया जाएगा।

 चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल नें बताया कि सरकार द्वारा थानों को दिये गए गाड़ियों से पुलिस की फील्ड में उपस्थिति, गश्त और रिस्पांस टाइम को सुदृढ़ करने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी वाहन वायरलेस सेट और मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) टैब समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैश हैं। जो कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे।

 एसपी ने बताया कि यह पहले चरण का वितरण है, जिसमें 1255 पेट्रोलिंग वाहनों और 1697 दो पहिया वाहनों की स्वीकृति सरकार ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस के लिये दी थी। जिसमें से 1485 वाहन जिलों को दिए गए हैं। शेष बचे वाहनों का आवंटन भी जल्द हो जाएगा। उन्होंने बताया कि महिंद्रा बोलेरो की बीएस-6 मॉडल की सभी गाड़ियां है। वाहनों के आने से पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में बेहतर कार्य सिद्ध साबित हो सकेगा। मौके पर सार्जेन्ट मेजर सुबोध गुप्ता समेत पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: