राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगी ओडिशा

  • Jul 14, 2025
Khabar East:President-Droupadi-Murmus-Two-Day-Visit-To-Odisha-Begins-Today
भुवनेश्वर,14 जुलाईः

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पाचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कल, 15 जुलाई को, वह कटक स्थित रेवेंशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, जहा छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएगे। इसके अतिरिक्त, वह कटक स्थित रेवेंशॉ गर्ल्स हाई स्कूल में तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू आदिकवि सरला दास की 600वीं जयंती समारोह में भी भाग लेंगी और कटक में कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी।

भुवनेश्वर और कटक में सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच, राष्ट्रपति की ओडिशा यात्रा के मद्देनजर, भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट ने 14 और 15 जुलाई के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी क है।

 राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोनों शहरों में सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए, ओडिशा शहरी पुलिस अधिनियम, 2003 की धारा 28 और भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट (यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था) विनियम, 2008 के विनियम 36 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत कुछ यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: