अमित शाह ने ममता के खिलाफ जारी की ‘अभियोगनामा’ जार्जशीट

  • Mar 28, 2026
Khabar East:Amit-Shah-Releases-Charge-Sheet-Against-Mamata
कोलकाता,28 मार्चः

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर चुनाव से ठीक पहले शनिवार को बड़ा सियासी विस्फोट किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत्तारूढ़ टीएमसी पार्टी के खिलाफ एक विस्तृत चार्जशीट जारी की है जिसे अभियोगनामानाम दिया गया है। इसमें राज्य की मौजूदा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खास बात यह है कि यह दस्तावेज सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को कटघरे में खड़ा करता है। बीजेपी इस चार्जशीट को चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे बंगाल की राजनीति और ज्यादा दिलचस्प हो गई है।

 अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब अराजकता का शिकार हो चुका है। उनके मुताबिक राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम लोग डर के साए में जी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ता लोगों को परेशान करते हैं और हिंसा का माहौल बनाते हैं। शाह का कहना था कि बंगाल की जनता अब इस डर से बाहर निकलना चाहती है।

अमित शाह ने जिन मुख्य बिंदुओं को उठाया, उनमें ये बड़े मुद्दे शामिल बताए जा रहे हैं:

भ्रष्टाचार सरकारी योजनाओं में बड़े घोटालों के आरोप

कानून-व्यवस्थाअपराध बढ़ने और पुलिस पर सवाल

महिलाओं की सुरक्षामहिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि

सिंडिकेट राजनिर्माण और ठेकों में कथित दबदबा

बेरोजगारीयुवाओं के लिए सीमित अवसर

शिक्षा व्यवस्थाभर्ती घोटाले और अव्यवस्था

स्वास्थ्य सेवाएंअस्पतालों की बदहाल स्थिति

किसानों की समस्यापर्याप्त समर्थन और राहत की कमी

कट मनी कल्चरयोजनाओं में कथित कमीशनखोरी

इंफ्रास्ट्रक्चरविकास कार्यों में सुस्ती

उद्योग और निवेशनए निवेश की कमी

घुसपैठसीमा सुरक्षा और अवैध प्रवेश का मुद्दा

राजनीतिक हिंसा विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप

प्रशासनिक पक्षपात सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप।

Author Image

Khabar East

  • Tags: