नुआपड़ा उपचुनाव के लिए कैंपेन तेज, भाजपा ने आठ मंत्रियों को बनाया इंचार्ज

  • Oct 23, 2025
Khabar East:BJP-Intensifies-Nuapada-By-Poll-Campaign-With-Eight-Ministers-In-Charge
भुवनेश्वर,23 अक्टूबरः

भारतीय जनता पार्टी ने नुआपड़ा उपचुनाव में जीत सुनश्चित करने के लिए एक मज़बूत रणनीति तैयार की है। इसके लिए उसने आठ कैबिनेट मंत्रियों को चुनाव क्षेत्र के आठ ज़ोन की देखरेख का काम सौंपा है।

 कैंपेन को लीड करने वाले मंत्रियों में बंजारी ज़ोन के लिए पंचायती राज मंत्री रबी नारायण नायक, सुनादेई ज़ोन के लिए वन मंत्री गणेश आर सिंहखुंटिया, पातालेश्वर ज़ोन के लिए मत्स्य और पशु संसाधन मंत्री गोकुलानंद मल्लिक, जयजंघा ज़ोन के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र, कोनाभैरा ज़ोन के लिए परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना, जोगेश्वर ज़ोन के लिए स्कूल और मास एजुकेशन मंत्री नित्यानंद गोंड, नुआपड़ा एनएसी के लिए स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिग और खरियार रोड एनएसी के लिए आवास और शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र शामिल हैं।

बतादें कि इस दौरान उपचुनाव की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है बुधवार को नॉमिनेशन पेपर की जांच पूरी हो गई। 19 उम्मीदवारों में से पांच के नॉमिनेशन रिजेक्ट हो गए, जिससे अब 14 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं नमें छह राजनीतिक पार्टियों के और आठ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर तय की गई है, जिसके बाद फाइनल कैंडिडेट लिस्ट जारी की जाएगी।

 नुआपड़ा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: