दिशोम गुरु की जयंती पर मुख्यमंत्री सोरेन ने किया नमन

  • Jan 11, 2026
Khabar East:Chief-Minister-Soren-paid-tribute-on-the-birth-anniversary-of-Dishom-Guru
रांची, 11 जनवरीः

झारखंड आंदोलन के जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को रांची में मनाई गई। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित गुरुजी के पूर्व आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 इस अवसर पर राज्य सरकार में मंत्री हफ़ीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा माजी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। उपस्थित सभी लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया और झारखंड की प्रगति के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: