शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को 'बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवॉर्ड'

  • Dec 31, 2025
Khabar East:Education-Minister-Sunil-Kumar-received-the-Best-Education-Minister-Award
पटना,31 दिसंबरः

बिहार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में आयोजित 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को 'बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवॉर्ड' और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल को 'नेशनल हायर एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान' किया गया। इस दोहरे सम्मान के साथ बिहार के शिक्षा मॉडल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ, भारतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, नागालैंड तथा विश्व शांति के लिए शिक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके लिए आभार जताया। यह सम्मान राज्य में शिक्षा सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा नीति-आधारित नवाचारों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है।

  दिल्ली में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ. एन. के. अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बिहार सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी दिशा-निर्देशों में व्यावहारिक रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समावेशी, गुणवत्तापूर्ण, नवाचार-युक्त एवं शोधपरक शिक्षण व्यवस्था के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: