पुरी में नाबालिग के अपहरण में केन्याई नागरिक गिरफ्तार

  • Nov 24, 2026
Khabar East:Kenyan-National-Arrested-For-Kidnapping-Minor-Girl-In-Puri
पुरी,24 नवंबरः

ओडिशा के पुरी में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में केन्या के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लड़की को अपने जाल में फंसाया और भुवनेश्वर से उसका अपहरण कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज के रूप में हुई है। वह पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या का निवासी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उसे भुवनेश्वर के जगमारा इलाके स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया।

 पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नाबालिग लड़की को बहलाया-फुसलाया और बाद में उसका अपहरण कर लिया। उसने लड़की के परिवार से एक लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी।

 लड़की के परिजनों ने पुरी टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया गया है।

 शिकायत मिलने के बाद पुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी का पता लगाकर उसे भुवनेश्वर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: