शराबबंदी कानून को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों और हंगामे के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि केवल विपक्ष के दबाव या मांग से बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म नहीं किया जाएगा। सरकार इस मुद्दे पर जनता की भावना और सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लेगी। तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में वे प्रचार करने गए हैं, वहां भी उनकी पार्टी का वही हाल होगा जो बिहार में हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता आरजेडी की स्थिति को अच्छी तरह देख चुकी है। महिला आरक्षण बिल को लेकर कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा बुलाए जाने वाले विशेष सत्र में इस पर विस्तार से चर्चा होगी और सभी पक्षों की राय के बाद निर्णय लिया जाएगा।
वहीं ममता बनर्जी के बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी क्या कर रही है, इसका जवाब चुनाव परिणामों में साफ दिखाई देता है,इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।