छह मार्च को ममता देंगी धरना, 15 को कोलकाता में सभा करेंगे पीएम मोदी

  • Mar 02, 2026
Khabar East:Mamata-Banerjee-will-stage-a-sit-in-protest-on-March-6-while-PM-Modi-will-address-a-rally-in-Kolkata-on-March-15
कोलकाता,02 मार्चः

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गयी है। रविवार को बीजेपी ने बंगाल में नौ परिवर्तन यात्राएं शुरू की। इसके साथ ही ऐलान किया कि 15 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा होगी। इस सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। चुनाव से पहले बीजेपी की यह बड़ी सभा होगी। दूसरी ओर, बंगाल में फाइलन वोटर लिस्ट जारी की गयी है। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला तेज कर दिया है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस के खिलाफ धरने पर बैठने जा रही हैं।

 पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह शुक्रवार, 6 मार्च को दोपहर 2 बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल (एस्प्लेनेड) पर धरने पर बैठेंगी।

 बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रविवार से राज्य के कई हिस्सों में शुरू हो गई है। बीजेपी के कई केंद्रीय नेता परिवर्तन यात्रा के लिए राज्य में आ रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: