ओडिशा ने पर्यटन व रोजगार बढ़ाने लांच किया ‘गो-एडवेंचर’ पोर्टल

  • Feb 24, 2026
Khabar East:Odisha-Launches-Go-Adventure-Portal-To-Attract-Tourists-Boost-Jobs
भुवनेश्वर,24 फरवरीः

पूर्वी भारत में ओडिशा को प्रमुख एडवेंचर पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा ने मंगलवार को लोक सेवा भवन में गो-एडवेंचरपोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन और एयरो क्लब ऑफ इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एडवेंचर पर्यटन के विस्तार की आधारशिला सुरक्षा होगी। अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और आध्यात्मिक एवं अनुभव-आधारित पर्यटन पर नए सिरे से फोकस के जरिए सरकार इस क्षेत्र का आधुनिकीकरण कर युवा उद्यमियों से निवेश आकर्षित करने की योजना बना रही है। उन्होंने पर्यटन, खेल और गृह विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विभागों से ओडिशा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

 इस अवसर पर मुख्य सचिव अनु गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार उत्कर्ष ओडिशा 2036’ और विकसित भारत 2047’ के विजन के साथ पर्यटन विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी विभागों से अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ पर्यटन विकास में योगदान देने के उपाय तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि एडवेंचर पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने हितधारकों से थिंक इंडिया, थिंक ओडिशामंत्र अपनाने का आह्वान किया।

 अधिकारियों के अनुसार, ‘गो-एडवेंचरपोर्टल एडवेंचर पर्यटन परियोजनाओं के लिए पंजीकरण, सत्यापन और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: