प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर बी प्राक ने पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर के सेवायतों ने कलाकार का स्वागत किया तथा उन्हें दर्शन और मंदिर परिसर की परिक्रमा कराई।
जानकारी के अनुसार, बी प्राक एक कार्यक्रम के सिलसिले में भुवनेश्वर आए थे और भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष रूप से पुरी पहुंचे।
बी प्राक को बॉलीवुड और पंजाबी संगीत उद्योग के सबसे लोकप्रिय और चर्चित कलाकारों में से एक माना जाता है। उनका वास्तविक नाम प्रतीक बच्छन है, जिन्हें उनके स्टेज नाम बी प्राक के रूप में जाना जाता है। वह एक भारतीय गायक, संगीत निर्देशक, संगीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जो पंजाबी और हिंदी संगीत इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में की थी और बाद में ‘मन भर्रया’ गीत से बतौर गायक डेब्यू किया।