साइबर ठगी के पैसा का हवाला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • Jun 03, 2025
Khabar East:The-accused-who-referred-money-from-cyber-fraud-was-arrested
कवर्धा,03 जूनः

कबीरधाम में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कवर्धा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद के नाम से 16 बैंक खाते और अपने माता पिता के नाम पर दो खाते खोलकर उन्हें ठगों को किराए पर देता था। यह ठग गिरोह इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी में करता था। आरोपी मोहन जायसवाल के खिलाफ देश के 8 अलग अलग राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवाई ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहन जायसवाल, निवासी पोड़ी चौकी, सुराजपुरा के रूप में हुई है। मोहन सोशल मीडिया के जरिए ठगों के संपर्क में आया था।

 ठगी के लिए उपयोग किए गए खातों में आए पैसों को वह 10 प्रतिशत कमीशन काटकर आगे के खातों में ट्रांसफर करता था। खातों में एक करोड़ से ऊपर का ट्रांजेक्शन हुआ है। मोहन का कहना है कि इसमें और लोग भी शामिल हैं। यह दस परसेंट का कमीशन लेकर पैसे को आगे ट्रांसफर करता था। मोहन से पूछताछ जारी है।

 कवर्धा एसपी ने बताया कि विभिन्न खातों में आरोपी ने पैसे ट्रांसफर किए हैं। पूरे देश में करीब 8 केस इसके खिलाफ दर्ज हैं। एक केस कवर्धा में भी है। इसके जिले में सहयोगी का पता लगा रहे हैं, उनके खातों को भी ये उपयोग करता रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: