राजधानी पटना में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें कृषि,शिक्षा, स्वास्थ्य उद्योग,राजस्व और शहरी विकास से जुड़े कई अहम फैसले शामिल हैं। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में20एजेंडों पर मुहर लगी है। राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक के पद पर नियुक्ति एवं सेवा शर्त विनिश्चित करने के लिए बिहार राज्य विद्यालय लिपिक संवर्ग नियमावली 2025 कोमंजूरी मिली है। माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पुतकालय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार राज्य विद्यालय पुस्तकालयअध्यक्ष संवर्ग नियमावली 2025 को मंजूरी मिली। बिहार राज्य विद्यालय परिचारी संवर्ग नियमावली 2025 को मंजूरी मिली है। राज्य खेल अकादमी एवं अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राजगीर की क्रीड़ा प्रशिक्षक संवर्ग नियमावली 2025 को मंजूरी मिली है।
राज्य में 6 छोटे एयरपोर्ट बनेंगे
मधुबनी, विरपुर, मुंगेर, बाल्मिकीनगर, मुजफ्फरपुर एवं सहरसा हवाई अड्डा को उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई अड्डा के रूप में विकास के लिए भारतीय विमानपट्टन नई दिल्ली और राज्य सरकार के MOU की स्वीकृति प्रदान की गई है। हवाई अड्डा का निर्माण होने से राज्य एवं स्थानीय निवासियों को हवाई आगमन एवं आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। सरकार 25 करोड़ हर एयरपोर्ट निर्माण पर खर्च करेगी। पटना के होटल पाटलिपुत्र के जगह पर नया फाइव स्टार होटल बनेगा। 90 साल के लीज पर होटल निर्माण को मंजूरी मिली है। पीपीपी मोड पर होटल बनेगा। बांकीपुर और ट्रांसपोर्ट भवन में भी फाइव स्टार होटल बनेंगे। सरकार ने दलहन व तेलहन के लिए MSP तय किए। रबी विपनन फ़सल 2025-26 के लिए चना पर 5650 रूपये प्रति क्विंटल MSP मिलेगा। मसूर पर 6700 रूपये प्रति क्विंटल सरसो पर 5950 रूपये प्रति क्विंटल MSP मिलेगा।