बिहार विधानसभा में 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

  • Jul 21, 2025
Khabar East:5794625-crore-supplementary-budget-presented-in-Bihar-Legislative-Assembly
पटना,21 जुलाईः

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज आगाज (सोमवार) आगाज हुआ। सत्र के पहले दिन का आगाज ही हंगामेदार रहा। विपक्ष के हंगामे के बीच सम्राट चौधरी ने 57946. 25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। यह सत्र 25 जुलाई तक चलेगा जिसमें नीतीश सरकार 12 विधेयक लायेगी। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा पटल पर अनुपूरक बजट पेश किया। इसबार 57946. 25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट है। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर सबसे अधिक राशि की व्यवस्था है। सत्र के पहले दिन कांग्रेस की तरफ से कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि बिहार में गुंडाराज है। प्रदर्शन कांग्रेस-राजद के विधायक शामिल हुए। माले के सदस्य काला कपड़ा पहन कर पहुंचे और माथा पर भी काला कपड़ा बांधे हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन के दौरान ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। अख्तरुल ईमान बेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। राजद कांग्रेस वामपंथी दल के सदस्य अपने सीट पर ही खड़ा होकर नारेबाजी करते रहे।

 राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में यह सत्र मौजूदा विधानसभा का अंतिम और खास होगा। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिनों का होगा। 25 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक लाने जा रही है। सबसे अधिक नौकरी रोजगार से संबंधित विधेयक है। सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था और कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: