दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत

  • Mar 19, 2026
Khabar East:Anant-Singh-granted-bail-by-Patna-High-Court-in-Dularchand-Yadav-murder-case
पटना,19 मार्चः

पटना हाईकोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है। ये जमानत जस्टिस आर पी मिश्रा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दी है। अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बेल मिली है। हत्या के 4 महीने बाद छोटे सरकार को जमानत मिली है, जिसके बाद उनके बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। जन सुराज पार्टी के समर्थक रहे दुलारचंद यादव की हत्या उस वक्त हुई थी जब वह चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में थे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही अनंत सिंह को 1 नंवबर की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अगले दिन 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करके बेऊर जेल में भेज दिया गया। अब करीब साढ़े 4 महीने बाद जमानत मिलेगा। इसी केस में अनंत सिंह काफी लंबे समय से जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल से ही मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। जीत के बाद उन्होंने विधायकों के शपथग्रहण के दौरान जमानत मिली थी फिर हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी वह वोट डालने के लिए विधानसभा आए हुए थे।

 चुनाव के बाद से जेल में बंद विधायक अनंत सिंह के बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कोर्ट द्वारा जमानत के पेपर जेल को शुक्रवार या फिर शनिवार तक पहुंचेगा। उसी दिन उनकी बाहर आने की संभावना है।

16 मार्च को जब राज्यसभा चुनाव था तो वोट देने पहुंचे अनंत से मीडिया से कहा था कि जल्द ही वो बाहर आएंगे। 3 दिन बाद ही पटना हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत दे दी। अनंत सिंह मोकामा से 5वीं बार विधायक बने।

Author Image

Khabar East

  • Tags: