सीएम मांझी ने कोरेई की पूर्व विधायक संचिता मोहंती को दी श्रद्धांजलि

  • Dec 26, 2025
Khabar East:CM-Majhi-Pays-Tribute-To-Former-Korei-MLA-Sanchita-Mohanty
भुवनेश्वर,26 दिसंबरः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और कोरेई की पूर्व विधायक संचिता मोहंती को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। संचिता मोहंती का आज भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

मुख्यमंत्री मंझी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर शोक संदेश साझा करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हमने पार्टी की वरिष्ठ नेता और कोरेई की पूर्व विधायक संचिता मोहंती के पार्थिव शरीर के दर्शन कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और भगवान श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।

 वर्ष 2004 से 2009 तक कोरेई विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली संचिता मोहंती की आज सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा के कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 17 सितंबर 1958 को जन्मी संचिता मोहंती, राजेंद्र कुमार सिंह की पुत्री थीं। उन्होंने राजनीति विज्ञान और ओडिसी नृत्य में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की थी और बाद में उत्कल विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की। वह भाजपा की सक्रिय सदस्य रहीं और राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Image

Khabar East

  • Tags: