मुख्यमंत्री साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 किया लांच

  • Jul 01, 2025
Khabar East:Chief-Minister-Sai-launched-One-Click-Single-Window-System-20
रायपुर,01 जुलाईः

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम लांच किया है। अब एक क्लिक में उद्योगपतियों को सभी क्लियरेंस मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ को एक लाख करोड़ का नया निवेश मिला है। इसके साथ ही सीएम साय ने निवेशकों को इनवेस्ट लेटर सौंपा। सरकार को अब तक छह लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है।

 सीएम साय ने निवेशकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि निवेश से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति बेहतर बनाई गई है। इतने कम समय में छह लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। नई पॉलिसी से भूमि आवंटन से लेकर अन्य काम तेजी से हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ मे सभी संसाधन मौजूद है। छत्तीसगढ़ पहले एनर्जी, स्टील उद्योग के लिए जाना जाता था। लेकिन अब यहां सेमी कंडक्टर, टेक्सटाइल, फार्मा हब बनेगा।

 उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ अब शांति की राह पर है। बस्तर से नक्सलवाद खत्म हने की कगार पर है। जल्द ही प्रदेश में इंटरनेशनल कार्गो की शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बड़ी समस्या थी, हमारी सरकार उससे लड़ रही है और आने वाले दिनों में ऐसी कोई बाधा नहीं रहेगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: