झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, राज्य के 10 जिलों में लू का अलर्ट

  • Apr 15, 2026
Khabar East:Heat-to-Intensify-in-Jharkhand-Heatwave-Alert-Issued-for-10-Districts
रांची,15 अप्रैलः

झारखंड में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है और कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

 मौसम विभाग ने सलाह दी है कि भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक बाहरी यात्राओं से परहेज करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और लू लगने के जोखिम को कम करने के लिए धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: