छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

  • Aug 19, 2025
Khabar East:Officers-and-employees-of-Chhattisgarh-will-get-dearness-allowance-equal-to-the-center
रायपुर,19 अगस्तः

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। अब यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भारत सरकार के अधिकारी-कर्मचारी को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। इसे देखते हुए हम भी छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

सीएम ने कहा, भविष्य में दीपावली का त्योहार है, प्रकाश का पर्व है। ऐसे में अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: