बीजेपी सांसद का नवीन पटनायक पर निशाना, बोले-‘मुझे लुभाने की कोशिश की गई थी’

  • Mar 14, 2026
Khabar East:Rajya-Sabha-elections-BJP-MP-Pratap-Sarangi-targets-Naveen-says-he-tried-to-lure-me
भुवनेश्वर,14 मार्चः

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी सांसद प्रताप षडंगी ने शनिवार को बीजेडी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हॉर्स-ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) के आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।

षड़ंगी ने दावा किया कि अतीत में नवीन पटनायक ने उन्हें हॉर्स-ट्रेडिंग के जरिए अपने पक्ष में करने की कोशिश की थी। बीजेपी नेता के अनुसार, उनका समर्थन हासिल करने के लिए तीन विधायकों को प्रस्ताव लेकर उनके पास भेजा गया था, लेकिन उन्होंने उस समय इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अब भी ऐसी कोशिशों की इच्छा हो सकती है, लेकिन सत्ता में न होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।

प्रताप षड़ंगी ने कहा कि “हॉर्स-ट्रेडिंग में नवीन पटनायक से अधिक दक्ष कोई नहीं हो सकता। नवीन बाबू पहले कई बार हॉर्स-ट्रेडिंग कर चुके हैं। उन्होंने मुझे भी अपने विधायकों और मंत्रियों को भेजकर लुभाने की कोशिश की थी। मैं इस बारे में पहले भी टीवी पर बता चुका हूं और पूरा ओडिशा इससे अवगत है। इसलिए अब उनका हॉर्स-ट्रेडिंग पर बोलना उचित नहीं है। बीजेपी हॉर्स-ट्रेडिंग क्यों करेगी? अब जब वे सत्ता में नहीं हैं, तो हॉर्स-ट्रेडिंग नहीं कर पा रहे हैं और वही निराशा उनकी आवाज में झलक रही है।”

Author Image

Khabar East

  • Tags: