केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ओडिशा दौरा पुनर्निर्धारित, अब कल आएंगे

  • Mar 05, 2026
Khabar East:Union-Home-Minister-Amit-Shahs-Odisha-Visit-Rescheduled-Slated-For-Tomorrow
भुवनेश्वर,05 मार्चः

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ओडिशा दौरा पुनर्निर्धारित कर दिया गया है।हले उनके आज यानी गुरुवार को आने की उम्मीद थी, लेकिन अब वे कल शुक्रवार को ओडिशा पहुंचेंगे। इस दौरान वे सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसका आयोगन कटक के मुंडली में किया जा रहा है।

 शाह खुर्दा जिले के जटनी में नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) का शिलान्यास भी करेंगे और भुवनेश्वर में एनएफएसयू ट्रांजिट कैंपस का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

 बाद में वह नए क्रिमिनल कानूनों (न्याय संहिता) पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और भुवनेश्वर के इडको एग्जीविशन ग्राउंड में प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास/उद्घाटन करेंगे।

 सीआईएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शाह के दौरे को ध्यान में रखते हुए, गोडिसाही-मुंडुली रोड को निर्देशानुसार ब्लैक-टॉप किया जाएगा, रोशन किया जाएगा, साफ किया जाएगा और सुंदर बनाया जाएगा।

इस बीच, भुवनेश्वर-कटक पुलिस कमिश्नरेट ने अमित शाह के दो दिन के दौरे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: