सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का मिला प्रमाण पत्र

  • Mar 17, 2026
Khabar East:CM-Nitish-Kumar-receives-certificate-of-election-to-the-Rajya-Sabha
पटना,17 मार्चः

बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत होने जा रही है लगभग दो दशक तक राज्य की कमान संभालने के बाद नीतीश कुमार अब देश के संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा गया है जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया इस दौरान संजय गांधी भी मौजूद रहे संजय झा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राज्यसभा में उनकी (नीतीश कुमार) उपस्थिति से बिहार के विकास को नई गति मिलेगीसंजय झा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला इस दौरान पार्टी नेता संजय कुमार सिंह 'गांधी जी' भी उपस्थित रहे उनका (नीतीश कुमार) सार्वजनिक जीवन नागरिकों की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है" राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उनके विचार और काम में हमेशा एक नयापन देखने को मिला है राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी साथ ही राज्य सरकार को भी वे अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे

 बतादें कि बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर निर्वाचन हुआ है, जिसमें एनडीए के सभी उम्मीदवारों को जीत मिली है

Author Image

Khabar East

  • Tags: