सीएम सोरेन व कल्पना सोरेन आज से टीएमसी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

  • Apr 18, 2026
Khabar East:CM-Soren-and-Kalpana-Soren-will-campaign-for-the-TMC-starting-today
रांची,18 अप्रैलः

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शनिवार से पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री आज रांची से रवाना हुए। वो पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 3 सभा को संबोधित करेंगे। सीएम पश्चिम बंगाल के आदिवासी बहुल जिलों में चुनावी सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 से 20 अप्रैल तक बंगाल दौरे पर रहेंगे, जहां वे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। वो अभी- अभी रांची एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो चुके हैं। सीएम आज पुरुलिया में 3 स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर टीएमसी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री मुख्य रूप से राज्य के आदिवासी बहुल चार जिले बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में रैलियां और जनसभाएं करेंगे। बंगाल चुनाव में हेमन्त सोरेन की एंट्री, ममता के समर्थन में आदिवासी सीटों पर सभाएं करेंगे। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह दौरा तीन दिनों का होगा और इसमें कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। हेमन्त सोरेन खास तौर पर आदिवासी बहुल सीटों पर प्रचार करेंगे,जहां झामुमो का प्रभाव और पकड़ मजबूत है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कल्पना सोरेन के भी चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना जताई गई है।हालांकि उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 से 20 अप्रैल 2026 तक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया,बांकुरा और झारग्राम जिलों में तृणमूल कांग्रेस (TMC)के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे। 18 अप्रैल को वह रांची से पुरुलिया जाएंगे और काशीपुर,मानबाजार और बांदवान विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। 20 अप्रैल को बांकुरा और झारग्राम जिलों के तालडांगरा,रायपुर और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। जेएमएम (JMM)बंगाल में आदिवासी बहुल सीटों परTMCके पक्ष में माहौल तैयार करेगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: