सरायकेला में भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

  • Apr 07, 2026
Khabar East:Indiscriminate-Firing-at-BJP-Leaders-House-in-Saraikela
सरायकेला,07 अप्रैलः

आदित्यपुर में अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि अब वे दिन में भी तांडव मचाने से नहीं हिचक रहे। मंगलवार सुबह करीब 6:55 बजे सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के आवास पर स्कूटी सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हमलावरों ने घर की खिड़की को निशाना बनाया और गाली-गलौज करते हुए पैदल ही फरार हो गए। स्थानीय स्तर पर हमलावरों की पहचान राजू उर्फ टकला और चंदन के रूप में की गई है। गौरतलब है कि बीते 4 अप्रैल को भी इन्हीं अपराधियों ने क्षेत्र में हिंसक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। पूर्व पार्षद नील पदम विश्वास ने आरोप लगाया कि पुलिस की शिथिलता के कारण अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए हैं। तीन दिन पहले हुई घटना के बावजूद सख्त कार्रवाई न होना पुलिसिया कार्यशैली पर एक बड़ा धब्बा है। फिलहाल, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और बस्ती में तनाव को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 इधर, घटना के संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस द्वारा गंभीरता से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: