मुख्य सचिव की नियुक्ति पर मची आपाधापी के बीच बड़ी खबर आई है। अमिताभ जैन को मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन दिया गया है। केंद्र सरकार में अंतिम समय में अमिताभ जैन की सर्विस को एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी दी है। मुख्य सचिव के लिए सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम पर चर्चा तेज थी। माना जा रहा था कि साय कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन की विदाई होगी और नए मुख्य सचिव का स्वागत किया जाएगा। लेकिन आख़िरी वक्त पर के केंद्र से एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी मिलने की ख़बर आ गई।
छत्तीसगढ़ के अब तक के मुख्य सचिवों की सूची
अरुण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003
एस.के. मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
ए.के. विजयवर्गीय – 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005
आर.पी. बागी – 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
पी. जॉय उमेन – 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012
सुनील कुमार – 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014
विवेक ढांड – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
सुनील कुजूर – 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
आर.पी. मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020
अमिताभ जैन – 1 दिसंबर 2020 से 30 जून 2025