छत्तीसगढ़ में खुलेंगे चार नए उप पंजीयक कार्यालय, सरकार ने दी मंजूरी

  • Feb 05, 2026
Khabar East:Four-new-sub-registrar-offices-will-be-opened-in-Chhattisgarh-the-government-has-given-its-approval
रायपुर,05 फरवरीः

छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं अधिक सहज और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों में चार नए उप पंजीयक कार्यालय (Sub-Registrar Offices) खोलने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 के तहत स्वीकृत किए गए नए कार्यालय निम्नलिखित क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे:

1.       भखारा: जिला धमतरी

2.       लवन: तहसील मुख्यालय, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

3.       सकरी: जिला बिलासपुर

4.       राजकिशोर नगर: जिला बिलासपुर

इन नए कार्यालयों के खुलने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक लोगों को छोटे से पंजीयन कार्य के लिए दूरस्थ जिला मुख्यालयों तक जाना पड़ता था, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता था। नए केंद्रों से पंजीयन प्रक्रिया में न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि जिला मुख्यालयों में होने वाली भीड़ से भी मुक्ति मिलेगी।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को सुशासन का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य शासन की सेवाओं को नागरिकों के दरवाजे तक पहुंचाना है। नए कार्यालयों की स्वीकृति से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति आएगी और आमजन को कार्यालयों की दौड़-भाग से राहत मिलेगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: