हीराकुद बांध का चार और स्लुइस गेट खोला गया

  • Jul 25, 2023
Khabar East:Hirakud-Dam-opens-four-more-sluice-gates
संबलपुर,25 जुलाई:

संबलपुर जिले में हीराकुबांध के चार और गेट खोल दिए है। अधिकारियों ने जलाशय में बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बाढ़ के पानी का निर्वहन जारी रखा है।

बांध अब 12 गेट के माध्यम से जलाशय से अतिरिक्त पानी का निर्वहन कर रहा है। जलाशय में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अधिकारियों ने सोमवार को तीन और स्लुइस गेट खोलने का आदेश दिया था। इस साल की पहली बाढ़ का पानी रविवार को पांच स्लुइस गेट से छोड़ा गया।

इसे भी देखेंः- काला जादू के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार

आज सुबह 9 बजे जलाशय का जल स्तर 614.04 क्यूबिक फीट था, जबकि इसकी जल धारण क्षमता 630 क्यूबिक फीट थी। अधिकारियों ने कहा कि बांध में पानी का वर्तमान प्रवाह 1,50,799 क्यूसेक है जबकि बहिर्प्रवाह 1,58,825 क्यूसेक है।

Author Image

Khabar East