राजधानी रांची में होली वाले दिन धुर्वा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट के पास विद्यानगर के रहनेवाले व्यवसायी विजय कुमार सिंह और उनके भतीजे पर दर्जन से ज्यादा लोगों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर स्थिति में विजय सिंह को राज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उनकी मौत हो गई। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि होली के दिन दो गुट आपस में लड़ रहे थे। जब दो पक्षों के विवाद को विजय कुमार सिंह ने सुलझाने गया तो एक पक्ष ने उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत मेंपहले पारस अस्पताल ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने उसे राज अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, व्यवसायी की मौत औरइस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने धुर्वा के जेपी मार्केट को आज बंद रखा है।