प्रतिष्ठित लेखक, ओडिशा साहित्य अकादमी के सचिव और एक सक्षम प्रशासक प्रबोध राउत का मंगलवार को कटक में इलाज के दौरान निधन हो गया।
खबर के मुताबिक, रविवार को कटक में एक आवारा कुत्ता उनके दोपहिया वाहन के सामने आ गया, जिसके बाद राऊत की दुर्घटना हो गई और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया।
हादसा कटक कलेक्टर के आवास के सामने हुआ था। ओडिशा साहित्य अकादमी के सदस्यों ने राउत के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
“दुर्घटना में उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी और सर्वोत्तम उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह न केवल एक कुशल प्रशासक थे बल्कि एक अच्छे लेखक भी थे। कटक कलेक्टर भवानी शंकर चयानी ने कहा, मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
इसे भी देखेंः- महिला पोस्टमास्टर की हत्या: प्रेमी नयन ने कबूला हत्या करने की बात
उसी तरह केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी प्रख्यात लेखक और ओडिशा साहित्य अकादमी के सचिव प्रबोध कुमार राउत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
ट्वीट में कहा, “ओडिशा साहित्य अकादमी के सचिव प्रबोध कुमार राउत के असामयिक निधन की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है। प्रशासन और साहित्य के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा।"