झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने प्रकृति पर्वसरहुल पर्व में शिरकत की। करम टोली स्थित आदिवासी छात्रावास में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सीएम हेमंत ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री पूरी तरह आदिवासी पारंपरिक रंग में नजर आए और उन्होंने प्रकृति की पूजा कर राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बेटे भी मौजूद रहे। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए राज्यवासियों को प्रकृति पर्व की बधाई दी। सूबे की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी आदिवासी छात्रावास में शिरकत की। पूरे रीति रिवाज के साथ प्रकृति की पूजा की।
वहीं, मांदर की थाप पर सीएम हेमंत सोरेन, शिल्पी नेहा तिर्की, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और मेयर रोशनी खलखो खूब थिरकी। सरहुल पर्व के मौके पर सैकड़ों आदिवासी समाज के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।