विधानसभा का मानसून सत्र भी आज अपने पांचवें और अंतिम दिन में पहुंच गया है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में मंत्री दयालदास बघेल और लक्ष्मी राजवाड़े सवालों के जवाब दे सकते हैं। वहीं मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप और रामविचार नेताम विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रख सकते हैं। आज सदन में 109 ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे और दो अशासकीय संकल्प भी प्रस्तुत हो सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को रायपुर में विभिन्न शासकीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:55 बजे विधानसभा परिसर पहुचेंगे। जहां वे छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक भाग लेंगे। सत्र के बाद वे वह मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 6:45 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज रायपुर जाएंगे। 07:00 बजे वहां आयोजित ‘पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर’ पर आधारित नाट्य मंचन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो रात्रि 09:00 बजे तक चलेगा। ऑडिटोरियम से रवाना होकर 09:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे से अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर होगा नाट्यमंचन। भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव करेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, रायपुर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के साथ सांसद-विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।