ओडिशा के तीन जिलों के लिए दो दिनों तक शीतलहर का येलो अलर्ट

  • Dec 12, 2025
Khabar East:Cold-Wave-Alert-Yellow-Warning-Issued-For-3-Odisha-Districts-For-Next-Two-days
भुवनेश्वर,12 दिसंबरः

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के तीन जिलों के लिए अगले दो दिनों तक शीतलहर की संभावना को देखते हुए येलो वार्निंग जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अंगुल, झारसुगुड़ा और कलाहांडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में 13 और 14 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

इन जिलों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और खुद को गर्म रखें।

मौसम विभाग के नवीनतम अनुमान के अनुसार, ओडिशा में अगले दो सप्ताह तक ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है और दोनों सप्ताह में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

 गौरतलब है कि प्रदेश भर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान कंधमाल जिले के जी. उदयगिरि में 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

इसके अलावा, निम्न तापमान वाले अन्य जिलों में शामिल हैं:

जी.उदयगिरिः 3.1 डिग्री सेल्सियस

सेमिलिगुड़ाः 3.6 डिग्री सेल्सियस

झारसुगुड़ा: 7.1 डिग्री सेल्सियस

राउरकेला: 7.2 डिग्री सेल्सियस

केंदुझर: 9.6 डिग्री सेल्सियस

संबलपुर: 10.8 डिग्री सेल्सियस

हीराकुद: 11.4 डिग्री सेल्सियस

भुवनेश्वर: 12.6 डिग्री सेल्सियस

Author Image

Khabar East

  • Tags: