रामनवमी पर रांची के मंदिरों में उमड़ा आस्था का हुजूम

  • Mar 27, 2026
Khabar East:Crowds-of-devotees-throng-Ranchis-temples-on-Ram-Navami
रांची,27 मार्चः

रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची के तमाम मंदिरों में शुक्रवार को सुबह से ही राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। जहां हर ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। विशेष रूप से राजधानी के पौराणिक और ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला, जो अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। रांची के तपोवन मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लग गई, जहां श्रद्धालु धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान श्रीराम और बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर रहे थे। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग हर वर्ग के लोग इस पावन अवसर पर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे।

 गौरतलब है कि रांची डोरंडा क्षेत्र में स्थित तपोवन मंदिर एक प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहर है। जहां धार्मिक आस्था के साथ-साथ कई ऐतिहासिक पहलू भी जुड़े हुए हैं। यह मंदिर न सिर्फ राजधानी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहां पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यही कारण है कि हर साल रामनवमी के मौके पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: