नीतीश मॉडल से बेहतर है केजरीवाल मॉडलः संजय सिंह

  • Jun 18, 2025
Khabar East:Kejriwal-model-is-better-than-Nitish-model-Sanjay-Singh
पटना,18 जूनः

इस साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं ने पटना में महाधरना के माध्यम से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश की। राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान संजय सिंह ने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी और सभी 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। संजय सिंह ने केजरीवाल मॉडल को नीतीश मॉडल से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम जनता के मुद्दों को उठाती है। दिल्ली और पंजाब में हमने काम कर के दिखाया है। अब हमलोग बिहार में काम करना चाहते हैं। बिहार को अरविंद केजरीवाल जैसे नेता की जरूरत है। इसलिए हम सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, उसके लिए हमारी तैयारी चल रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: