ओडिशा में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य के रविवार को 13 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
इनमें जी. उदयगिरि 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अन्य शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
फुलबानी और दारिंगबाड़ी: 6 डिग्री सेल्सियस
झारसुगुड़ा, राउरकेला और कोरापुट: 7 डिग्री सेल्सियस
सेमिलीगुड़ा: 7.5 डिग्री सेल्सियस
कोरेई: 8.3 डिग्री सेल्सियस
नवरंगपुर: 8.5 डिग्री सेल्सियस
अंगुल: 9 डिग्री सेल्सियस
सुंदरगढ़: 9.2 डिग्री सेल्सियस
भवानीपटना: 9.5 डिग्री सेल्सियस
बलांगीर: 10 डिग्री सेल्सियस
तापमान में आई इस तेज गिरावट से पूरे राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं और अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।