मिर्धा टोप्पो को नियुक्त किया गया ओडिशा के मुख्यमंत्री का विशेष सचिव

  • Jun 30, 2025
Khabar East:Mirdha-Toppo-Appointed-As-Special-Secretary-To-Odisha-CM
भुवनेश्वर,30 जूनः

ओडिशा सरकार ने ओएएस अधिकारी मिर्धा टोप्पो को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का विशेष सचिव नियुक्त किया है।

टोप्पो, जो पहले केंदुझर में जिला शहरी विकास एजेंसी (डूडा) के परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत थे। अब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में महत्वपूर्ण भूमिका में शामिल होंगे।

ओडिशा सरकार के सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना में कहा गया है कि मिर्धा टोप्पो, ओएएस (एसएस), पीडी, डूडा, केंदुझर को स्थानांतरित कर ओडिशा के मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है।

 यह नियुक्ति पुरी में रथ यात्रा के राज्य के संचालन को लेकर जांच के बीच हुई है, जहां सरकार को कथित कुप्रबंधन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: