मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार के आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तारीख

  • Feb 21, 2026
Khabar East:Mukhyamantri-Shikhya-Puraskar-Application-Deadline-Extended-To-Feb-28
भुवनेश्वर,21 फरवरीः

मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार 2025–26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दी गई है। पात्र आवेदक आधिकारिक वेबसाइट (https://msp.odisha.gov.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह छूट विशेष रूप से उन जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रखंड शिक्षा अधिकारियों के लिए दी गई है जो इस पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहते हैं। जो अधिकारी 31 मार्च 2024 तक संबंधित जिले या प्रखंड में अपनी सेवा जॉइन कर चुके हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं। इस संबंध में घोषणा स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग द्वारा की गई है।

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना ओडिशा सरकार द्वारा 16 नवंबर 2022 को शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यालयों के समग्र विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करना है।

 मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार के तहत 50,000 से अधिक विद्यार्थियों, 1,500 प्राचार्यों, स्कूल प्रबंधन समितियों, पूर्व छात्रों, ग्राम पंचायतों तथा जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। यह योजना स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: