रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले मिलेगी छुट्टी

  • Feb 20, 2026
Khabar East:Muslim-employees-will-get-an-hours-leave-earlier-during-Ramadan
रायपुर,20 फरवरीः

रमज़ान के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व छुट्टी देने का आदेश साय सरकार ने दिया है। इस फैसले का छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक रमज़ान माह के दौरान राज्य के शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को सरकार ने एक घंटे पहले छुट्टी की अनुमति दी है। इस आदेश के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों को कार्यालय समय समाप्त होने से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था रमज़ान माह के प्रारंभ से लेकर उसके समापन तक प्रभावी रहेगी।

 शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश हर वर्ष रमज़ान माह में लागू किया जाता है, ताकि रोज़ा रखने वाले कर्मचारी अपने धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन सुगमता से कर सकें।

 छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पवित्र माह रमज़ान को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा मुस्लिम शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति देना अत्यंत सराहनीय निर्णय है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: