अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए सुरक्षित गंतव्य है ओडिशाः प्रभाति परिड़ा

  • Jun 23, 2025
Khabar East:Odisha-Tourism-Minister-Assures-Safety-Amid-US-Travel-Warning
भुवनेश्वर,23 जूनः

हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी के जवाब में पर्यटन मंत्री प्रभाति परिड़ा ने सोमवार को कहा कि ओडिशा या अन्य भारतीय राज्यों में कोई खतरनाक स्थिति नहीं है। अमेरिका से आने वाले पर्यटकों का यहां स्वागत है। हालांकि, उनकी सरकार दिशा-निर्देश निर्धारित करती है, जिनका उनके नागरिकों से पालन करने की अपेक्षा की जाती है। इससे पहले अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत की यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतनेका आग्रह किया है - जिसमें ओडिशा के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री व राज्य पर्यटन मंत्री प्रभाति परिड़ा ने कि हम आगंतुको को आश्वस्त करना चाहते हैं कि यहां सुरक्षा को कई खतरा नहीं है। सभी पर्यटकों की सुरक्षा व आतिथ्य का पूरा ख्याल रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री के रूप में मैंने ओडिशा में अमेरिकी पर्यटकों के आगमन के संबंध में पिछले तीन दिनों के आंकड़ों की समीक्षा की है। वर्तमान में यह संख्या नगण्य है। जबकि एडवाइजरी में विशिष्ट क्षेत्रों में अपराध और आतंकवाद पर चिंता व्यक्त की गई है।  मेरा मानना ​​है कि इस तरह के बयान भारत के विकास की तीव्र गति से प्रभावित हो सकते हैं, जिसे कुछ देशों द्वारा चुनौती के रूप में देखा जा सकता है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि ओडिशा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक सुरक्षित गंतव्य बना हुआ है। परिड़ा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 'मोहन' सरकार प्रभावी ढंग से काम कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बना हुआ है।

 उल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में भारत के लिए लेवल-2  यात्रा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिमी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते अपराध और आतंकवाद की घटनाओं का हवाला देते हुए चिंताओं को उजागर किया गया है। एडवाइजरी में अमेरिकी यात्रियों से देश की यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: