बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  • Nov 15, 2026
Khabar East:On-the-birth-anniversary-of-Birsa-Munda-the-Governor-paid-tribute-and-laid-a-garland-on-his-statue
रांची,15 नवंबरः

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी जयंती के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धरती आबा के योगदान और उनके विचारों को याद किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान के प्रमुख प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया था। उनके नेतृत्व में चले उलगुलान आंदोलन ने देश के स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी अधिकारों के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया।

 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती झारखंड के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: