तीन उड़ानें रद्द होने से यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर प्रदर्शन

  • Dec 02, 2019
Khabar East:Passengers-erupted-due-to-cancellation-of-three-flights-protest-at-airport
कोलकाता,02 दिसंबरः

कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट से सोमवार को एक के बाद एक कुल तीन विमानों के रद्द हो जाने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद ही यात्रियों ने एयरपोर्ट पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। दरअसल आज सुबह 3.45 बजे गो-एयर का एक विमान हैदराबाद के लिए रवाना होने वाला था। समय से पहुंचे यात्री इंतजार करते रहे। बाद में यात्रियों को विमानों के रद्द होने की खबर मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद ही यात्रियों को विमान प्रबंधन की ओर से 6.58 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाले और 7.28 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना होने वाले विमान को भी रद्द होने की सूचना दी गयी। एक के बाद एक कुल तीन विमान रद्द होने की खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट पर पहुंचे करीब 250 से 300 यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। गो-एयर की ओर से कहा गया कि आंतरिक कारणों के चलते तीन विमानों को रद्द करना पड़ा। यात्रियों को अन्य विमान से जाने का प्रस्ताव दिया गया। हालाकि यात्रियों के किराये को वापस करने की भी बात कही गयी। लेकिन यात्रियों को गो-एयर का यह प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों के प्रदर्शन के बाद दोपहर 12 बजे पहला विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। वहीं गो-एयर प्रबंधन ने अहमदाबाद और गुवाहाटी के लिए भी विमान के दोपहर तीन बजे रवाना होने की बात कही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: