बरगढ़ में 4,500 बोतल अवैध कफ सिरप जब्त, एक गिरफ्तार

  • Nov 29, 2026
Khabar East:Police-Seize-4500-Bottles-of-Illegal-Cough-Syrup-In-Baragada-One-Arrested
बरगढ़,29 नवंबरः

ओडिशा के बरगढ़ जिले में पदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजागुड़ा इलाके में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान ट्रक से विभिन्न खाद्य सामग्री भी बरामद की गई। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 28 नवंबर की रात करीब 10.10 बजे पदमपुर थाने की सब-इंस्पेक्टर प्रमिला मरेल अपनी टीम के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान उन्होंने बीजागुड़ा के पास कुखांडी चौक पर एक ट्रक को रोका। जगदलपुर की ओर अवैध रूप से सामान ले जाने के संदेह में पुलिस ने वाहन की तलाशी ली।

 जांच के दौरान ट्रक से 30 प्लास्टिक बोरियों में पैक कुल 4,500 बोतल अवैध कफ सिरप बरामद की गईं। इसके अलावा ट्रक से दाल, चना, सूजी, आटा, चीनी और अन्य खाद्य सामग्री भी जब्त की गई।

 इस मामले में पुलिस ने झारखंडपाली निवासी 61 वर्षीय क्षमासागर पांडे को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पदमपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: