दामाद ने धारदार हथियार से की ससुर की हत्या

  • Jun 03, 2025
Khabar East:Son-in-law-killed-father-in-law-with-a-sharp-weapon
जलपाईगुड़ी,03 जूनः

दामाद पर ससुर की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज घटना जिले के राजगंज प्रखंड के बेलाकोबा के चिलकापाड़ा से सामने आई है। मृत ससुर का नाम मृगेन राय (43) है जबकि आरोपित दामाद का नाम बिपुल राय (22) है।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्वपन राय के बेटे बिपुल का एक साल पहले राजगंज प्रखंड के शिकारपुर ग्राम पंचायत के चिलकापाड़ा के मृगेन राय की बेटी सौरवी राय से विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह होने लगी। कलह के चलते सौरवी डेढ़ माह पहले अपने पिता के घर चली आई थी। सोमवार देर रात बिपुल ससुराल गया था। ससुराल में उसके साथ विवाद शुरू हो गया। इस दौरान बिपुल ने अपने ससुर मृगेन राय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल मृगेन को गंभीर हालत में बरामद कर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पड़ोसियों ने आरोपित दामाद को पकड़ लिया।

 सूचना मिलने पर बेलाकोबा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित दामाद बिपुल को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी अनिमा राय ने कहा, सामाजिक रीति-रिवाज के साथ एक साल पहले अपनी बेटी की शादी कराई थी। शादी के बाद मेरा दामाद मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था। दामाद ने कल घर आकर मेरे पति की हत्या कर दी। उन्होंने दामाद को फांसी की सजा देने की मांग की हो। आरोपित की पत्नी सौरवी ने भी फांसी की सजा की मांग की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: