रायगड़ा में बाइक-टैंकर टक्कर से नाबालिग समेत तीन की मौत

  • Feb 17, 2026
Khabar East:Three-Including-Minor-Killed-Due-To-Bike-Tanker-Collision-In-Rayagada
रायगड़ा,17 फरवरीः

रायगड़ा जिले के टिकिरी थाना क्षेत्र स्थित नटराज पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नरेंद्र झोड़िया (25), उमाकांत झोड़िया (14) और टुनू झोड़िया (23) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वे देर रात गोरखपुर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अवैध रूप से खड़े टैंकर से टकरा गई।

टिकिरी पुलिस ने घायलों को बचाकर एंबुलेंस से उषापड़ा स्थित उत्कल अस्पताल पहुंचाया। वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को रायगड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया।

टुनू झड़िया की रायगड़ा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि उमाकांत ने रायगड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: